प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है जिससे जहां ठंड बढ़ गई हैं वहीं आम लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। बेगूसराय में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया और कोहरे की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है ।आप तस्वीरों में देख सकते हैं ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर काफी कोहरा छाया हुआ है सुबह में भी वाहनों को लाइट जलाकर परिचालन करना पड़ रहा है सामने 20 से 30 मीटर भी कोहरे की वजह से दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। ठंड और कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर असर होने लगा है लोग बेवजह घरों से निकलने से परहेज करने लगे हैं। कोहरे की वजह से रोजमर्रा के कार्यो के लिए सुबह में घरों से निकलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह में मजदूरी करने के लिए गांव से शहर जाने वाले मजदूरों को भी कोहरे की वजह से आने जाने में परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अभी सुबह शाम कोहरे छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट 9 डिग्री तक रहेगी और ठंड बढ़ी रहेगी है।
बाईट- डॉ. विपिन कुमार , मौसम वैज्ञानिक




