अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

बालू घाट पर जाने के दौरान हुआ हादसा,जांच में जुटी पुलिस
बालू घाट के निजी कर्मी थे मृतक,सतगामा लाइन होटल के पास हुआ हादसा

जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा लाइन होटल के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद टाउन थाना की गश्ती वाहन के द्वारा मृतक व्यक्ति की पहचान कर शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी निवासी भूपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र सुरेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि व्यक्ति बालू घाट पर निजी कर्मी के तौर पर कार्य करते थे। हमेशा की तरह
शनिवार की देर रात भी वे खाना खाकर बाइक से बालू घाट पर जा रहे थे। सतगामा लाइन होटल के पास जैसे ही वे बाइक से पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक स्थानीय लोग वह गश्ती वाहन पहुंचती तब तक वाहन फरार हो गई। पुलिस के द्वारा सब के पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है व्यक्ति की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है।

बाइट:- मृतक के स्वजन

Join us on:

Leave a Comment