अब्दुल बारी सिद्दीक़ी पर हो देशद्रोह का मुक़दमा,नफ़रत की राजनीति कर रही राजद – शैलेन्द्र, विधायक!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

भागलपुर के बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी के बयान की निंदा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि उन्होंने देश विरोधी बातें की है। अपने बच्चों को विदेशों में ही रहने की सलाह दी है,भारत मे रहने वाला माहौल नहीं बताया है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। अब्दुल बारी सिद्दकी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं वहां ऐसे बयान निंदनीय हैं।
आपको बता दें कि राजद के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने अपने बेटे बेटी को सुझाव दिया है कि वो विदेश में ही बस जाएं। भारत के वर्तमान माहौल को वो झेल नहीं सकेंगे। अगर विदेश की नागरिकता मिलती है तो वो ले ले। इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

Byte: ई. शैलेंद्र, विधायक,भाजपा

Join us on:

Leave a Comment