जहानाबाद- कार सवार से 10 लाख 22 हजार ले कर फुर्र हुआ उचक्का!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद!

जहानाबाद में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है और पुलिस सिर्फ अंधेरे में तीर मारने में जुटी हुई है प्रदेश के नए डीजीपी के दावों को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े उचक्कों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। उचक्कों ने एक कार से रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में 10 लाख 22 रुपये थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भावरियां के समीप की है। वही इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में कार मालिक ने बताया कि वह बैग में 10लाख 22 हजार रुपये लेकर पटना जाने वाले थे। बीच रास्ते मे वह हॉस्पिटल मोड़ के पास रुक कर दावा खरीदने चले गए और अपने ड्राइवर को अंबेडकर चौक से तिलकुट खरीदने को कहा। ड्राइवर तिलकुट खरीद कर अंबेडकर चौक से लौट रहा था तभी एक व्यक्ति गाड़ी से कुलेन गिरने की बात कही। ड्राइवर कुछ दूर आगे बढ़कर गाड़ी खड़ी कर चेक करने लगा। इसी दरम्यान उचक्कों ने गाड़ी से रुपये से भरा बैग ले उड़े। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है। बताते चले कि इस तरह की घटना जहानाबाद में पहके भी घट चुकी है वावजूद इसके लोग सतर्क नही हो रहे है वही पुलिस अब तक इस तरह के मामले में कोई कार्रवाई नही की है।

Join us on:

Leave a Comment