वैशाली- मॉर्निंग वाक कर रहे बिजली विभाग कर्मी की बाईक सवार बदमाशों ने की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर शनिवार की सुबह-सुबह किराना दुकान खोल कर मॉर्निंग वॉक कर रहे बिजली विभाग के कर्मी को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। बताया गया है कि एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी ग्राहक बन गया दुकान में गया था। तभी दुकानदार से सीक्रेट मांगा इसी बीच गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक बिजली विभाग के कर्मी डिग्गी के सब डिविजनल बिजली ऑफिस में कार्यरत था।

मृतक बिजली विभाग के कर्मी सदर थाना क्षेत्र के मीनापुर राई गांव निवासी स्व महेश तिवारी का 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार तिवारी बताया गया है। मृतक अजय तिवारी का केदार चौक पर किराना का दुकान था जो की चौक के समीप मॉर्निंग वॉक कर रहा थे तभी पहले से घात लगाकर बैठें तीन की संख्या में अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दिया है। युवक को पांच गोली मारी गई है। जिसमें से चार गोली सीने में लगी और एक गोली सर में लगा है। जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने उसे भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हाजीपुर बीजेपी विधायक अवधेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बांधते दिखे।

पिछले 4 वर्ष पूर्व पिता के हुई थी गोली मारकर हत्या

मृतक अजय कुमार तिवारी के परिजनों ने बताया कि केदार चौक के पास से ही दुकान पर बैठे उसके पिता महेश तिवारी की पिछले 4 साल पहले गोली मारकर हत्या अपराधियों के द्वारा कर दिया गया था।

Join us on:

Leave a Comment