रवि शंकर शर्मा :-
सभ्य समाज में या यूँ कहें कि भारतीय सभ्यता में दूसरी बीबी के बारे में जहाँ लोग खुलकर बात करने कि भी हिम्मत नहीं करते, वहीं इस शख्स ने बाकायदा बोर्ड में ही लिख दिया माय सेकेंड वाइफ!
देश और बिहार में अब तक आपने चाय दुकान की अजीबो गरीब नाम सुना होगा जैसे बेरोजगार चाय वाला,बेवफा चाय वाला या फिर एफआईआर चाय दुकान।पर आज आपको एक ऐसा चाय दुकान सह रेस्टुरेंट का नाम बताते है जिसको शायद आज तक न सुना होगा ना देखा होगा।पर आपको हम दिखाते है।पटना से 70किलोमीटर दूर बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना रोड में सबेरा सिनेमा हॉल के पास इस चाय सह रेस्टुरेंट दुकान का नाम है “माय सेकंड वाइफ फैमिली रेस्टुरेंट”।इस रेस्टुरेंट में चाय के साथ साथ बर्गर, चोमीन,के साथ खाने पीने के कई आईटम मिलते है।
बाढ़ बाजार के रहने वाले रंजित ने बताया कि इस माय सेकंड वाइफ रेस्टुरेंट के मालिक रंजीत कुमार बताते है कि घर से ज्यादा रेस्टुरेंट में समय बीतता है,सुबह से देर रात तक रहना पड़ता है जिस कारण अपने रेस्टुरेंट का नाम माय सेकंड वाइफ नाम रखा।एक वाइफ घर में है और दूसरा ये रेस्टुरेंट है।
रंजीत कुमार ने बताया कि जब दुकान का उद्घाटन किया तो आस पास के कई दुकानदार और लोगों ने ऐसा नाम नही रखने की बात कही।लोगो के साथ साथ रंजीत कुमार गुप्ता की पत्नी सुषमा कुमारी ने भी माना किया की एक वाइफ के रहते सेकंड वाइफ नाम नही रखे पर रंजित कुछ अट्रेक्टिव नाम रखना चाहते जिसमे सच्चाई हो,इसलिए सभी की बात नहीं मानते हुए ऐसा नाम रखा।




