औरंगाबाद- किसान को चाकू से गोदा, गंभीर स्थिति में रेफर!

SHARE:

रूपेश कुमार
औरंगाबाद

औरंगाबाद में जमीनी विवाद को ले कर शौच के लिए जा रहे किसान को दस से बारह की संख्या में रहे अपराधियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है घटना नरारीकला थाना क्षेत्र के सोहदा गावों की है घायल किसान के परिजनों ने बताया कि कृपाल शर्मा सुबह में शौच के लिए बधार में जा रहे थे तभी दस से बारह की संख्या में रहे लाठी डंडा तथा चाकू से हमला बोल दिया जिससे की किसान खून से लहूलुहान हो कर बधार में ही गिर पड़ा जिसके बाद किसान के परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां की किसान की हालत चिंता जनक बताई जा रही है इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के बयान पर आगे की कार्यवाही में जुट गई है

बाइट उर्मिला देवी घायल किसान की पत्नी

Join us on:

Leave a Comment