निकाय चुनाव में स्काउट गाइड के कैडेट्स करेंगे प्रशासन का सहयोग!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 लेकर स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में स्काउट- गाइड कैडेटों के साथ बैठक किया गया, जिसकी अध्यक्षता करते हुए हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट और गाइड ने बताया कि 18 दिसंबर को होने वाले नगर पालिका चुनाव के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय जहानाबाद में बने पिंक मतदान केंद्र और मध्य विद्यालय उंटा जहानाबाद में बने आदर्श मतदान केंद्र पर स्काउट और गाइड के कैडेट मतदाताओं को मतदान करने में जिला प्रशासन जहानाबाद के नेतृत्व में बूथ पर सहयोग करेंगे, विशेषकर वृद्ध एवं शारीरिक रूप से कमजोर मतदाताओं को मतदान के लिए सहयोग करेंगे, इसके लिए 24 कैडेट को तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत दो पिंक मतदान केंद्र और दो आदर्श मतदान केंद्र पर तैनाती की गई है, वही मौके पर मौजूद कृष्ण मुरारी शर्मा, (जिला मुख्य आयुक्त) ने स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कर्तव्य के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक हैं, जो जिला प्रशासन को वाणावर श्रावणी मेला, सूफी महोत्सव, विजयादशमी एवं अन्य शैक्षणिक और प्रशासनिक सरकारी कार्यक्रमों में एक बेहतर सहयोगी के रूप में कार्य करते हैं, आप मतदाताओं के बेहतरी के लिए मतदान केंद्र पर जिला प्रशासन को सहयोग करें, बैठक में प्लास्टिक वारियर्स टीम के जिला समन्वयक राजीव कुमार, गायत्री कुमारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विवेकानंद कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रेमलता कुमारी के साथ सैकड़ों की संख्या में स्काउट- गाइड उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें