छपरा- पीड़ित परिजनों से मिलकर राजीव प्रताप रुढ़ी ने दी सांत्वना!

SHARE:

राजन सिंह की रिपोर्ट

छपरा : अमनौर पहुंचे सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी जहरीली शराब से मरने वाले के परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बढ़ाया । वही पत्रकारों से वार्ता कर बिहार सरकार को इसका जिम्मेवार करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार की शराब नीति फेल है । जिसका यह परिणाम है कि आज जहरीली शराब से 50 से ज्यादा लोग दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि लोगो ने बताया कि जहरीली शराब हमारे क्षेत्र में चौकीदार के माध्यम से खुलेयाम शराब बेचा जा रहा है। गांव में घूम घूम कर टंकी के माध्यम से शराब को बेचा गया पीछे पीछे चौकीदार घूमता रहा। सांसद रूढ़ि ने बताया कि सरकार की नीति शराब बंदी कि है। जबकि जहरीली शराब बेचने बाटने की कौन सी नीति है। बार बार मेरे क्षेत्र को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है। इसके जिम्मेवार कौन है क्यों बिहार के लोगो के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर सरकार को विचार किया जाना चाहिए। आज बिहार सरकार करती है “जो पिएगा वो मरेगा” ऐसी नीति से क्या राज चलता है ऐसी तानाशाही सरकार की नीति पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे सारण की धरती से जहरीली शराब से 50 से ऊपर लोग की मौत हुई नहीं है। बल्कि सरकार की गलत नीति के कारण आज उन लोगों की जान चली गई है । किसी का पिता तो किसी का बेटा और किसी का सुहाग आज सरकार की गलत नीति के कारण उजर गए हैं । आखिर जहरीली शराब कौन बटवाया है ? किसके माध्यम से सभी लोग तक पहुंच रहा है । इसकी जांच होनी चाहिए।।।।।।।।।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें