चुनाव प्रचार के अंतिम कैमूर के पांच नगर निकाय में प्रत्याशियों ने झोंंकी पूरी ताकत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे ):

कैमूर जिले के पांच नगर निकाय में आगामी 18 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं 20 दिसंबर को मतदान का मतगणना किया जायेगा। वहीं 16 दिसंबर शुक्रवार को कैमूर जिले के पांच नगर निकाय भभुआ नगर पर्षद, मोहनिया नगर पंचायत, कुदरा नगर पंचायत, रामगढ़ नगर पंचायत व हाटा नगर पंचायत में सभापति, उपसभापति व वार्ड पार्षद के पद पर खड़े सैकड़ों प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए प्रचार प्रसार किया। इस दौरान चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने जमकर मेहनत की। मतदाताओं के बीच अपनी ताकत और वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से दिनभर पूरे शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर प्रत्याशियों ने जुलूस निकाले और पैदल मार्च कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार का निर्धारित समय खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक और हितैषी गुपचुप ढंग से अपनी बात को मतदाताओं तक पहुंचाने को सक्रिय हो गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें