भभुआ नगर का विकास एकमात्र लक्ष्य भभुआ नगर – अनिल तिवारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ नगर का विकास एकमात्र लक्ष्य भभुआ नगर सभापति प्रत्याशी अनिल तिवारी ने कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार और नगर की समस्या को देखते हुए चुनावी मैदान में आया हूं। यदि सब का आशीर्वाद मिला तो भभुआ नगर का नाम विकास के क्षेत्र में कैमूर ही नहीं पूरे बिहार में रौशन करने का काम करूंगा। बताते चलें कि 18 तारीख को नगर परिषद का चुनाव होना है जिसे लेकर प्रत्याशी अपने सारे दांव पेंच आजमा रहे हैं। अंतिम चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर सभापति पद के प्रत्याशी अनिल तिवारी लगातार लोगों से जन संपर्क करते हुए लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं। उनका कहना है कि जितने भी नगर के सभापति बने हुए मुख्य रूप से भ्रष्टाचार में सम्मिलित रहे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि यह किसी से बताने की जरूरत नहीं है नगर परिषद में कितना घोटाला किया गया हैं। क्योंकि इस संदर्भ में मुकदमा चल रहा है और कार्यपालक अभियंता जेल भी जा चुके हैं। वहीं उन्होंने नगर के लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने भाई, मित्र अनिल तिवारी को क्रमांक संख्या 3 नल छाप पर बटन दबाकर एक बार अपना आशीर्वाद दें। ताकि भभुआ नगर में जो विकास और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मेरी जिज्ञासा है उसे पूरा करू। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के द्वारा 70% टैक्सी की जो बढ़ोतरी की गई है वह सरासर अन्याय है यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो इस टैक्स को कम किया जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने बिजली के मीटर को लेकर भी कहा कि बिजली का जो नया मीटर लगाया जा रहा है उसे लोगों को काफी परेशानी हो रही है यदि जनता का आशीर्वाद मिलता है तो भभुआ नगर में पुराने बिजली के मीटर बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। नया बिजली का मीटर किसी भी सूरत में नहीं लगने देंगे। वहीं उन्होंने बताया कि मेरा मुख्य चुनावी मुद्दा नगर का विकास पानी बिजली की समस्या का समाधान शिक्षा स्वास्थ्य एवं भ्रष्टाचार को मिटाना है। एक बार अंत में उन्होंने फिर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने भाई मित्र बेटा अनिल तिवारी को क्रमांक संख्या तीन नल छाप पर बटन दबाकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

बाईट—: प्रत्याशी नगर सभापति भभुआ, अनिल तिवारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें