नालंदा – बकाया वेतन को लेकर आउटसोर्सिंग पर बहाल नगर निगम कर्मियों का प्रदर्शन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर नाराज आउटसोर्सिंग पर बहाल नगरनिगम के चालक और कर्मियों का धैर्य शुक्रवार को जबाब दे गया । सोहसराय के 17 नंबर के समीप कर्मियों ने कार्य को ठप्प कर ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ।
प्रदेशन कर रहे विजय पासवान , उमेश चौधरी, मनोज कुमार, महेश , मनीष फैसल , प्रिंस कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद से हमलोगों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस कारण हमलोगों का बाल बच्चा भुखमरी के कगार पर आ गया है। उधारी के कारण कोई राशन भी नहीं देना चाह रहा है । बच्चों का स्कूल फी भी नहीं दे पा रहे हैं। वेतन मांगने पर ठेकेदार द्वारा हटाए जाने की धमकी दिया जाता है। जब तक हम लोगों का बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक हम लोगों का हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेगा ।

बाइट।प्रदर्शनकारी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें