ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा – लूटपाट के 4 बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा , कारतूस ,9 मोबाइल और बाइक बरामद ।
रहुई थाना पुलिस ने सोनसा मोड़ बिहटा सरमेरा फोरलेन के पास से लूटपाट के चार आरोपितों को गिरफ़्तार किया है | जिसमें से तीन विधि विरुद्ध बालक ( किशोर ) है | पुलिस ने इनलोगों के पास से लोडेड कट्टा ,मोबाइल और बाइक बरामद किया है | सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि 10 दिसंबर को हवनपुरा निवासी किशोरी चौधरी के पुत्र अरविन्द चौधरी रहुई बाजार से अपने घर साईकिल से जा रहे थे तभी तुलसीचक से पश्चिम चिमनी के पास फोरलेन सड़क पर पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने धक्का मारते हुए हथियार का भय दिखाकर मोबाईल सेट, 13 हजार रूपया पर्स लूट लिया था | कुछ देर बाद शौच जा रहे काजीचक निवासी रविन्द्र कुमार के साथ भी अपराधकर्मियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उसका भी मोबाईल लूट लिया था | लगातार हो रही लूटपाट की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कांड का सफल उद्यभेदन किया गया |
क्या क्या हुआ बरामद : , एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली,. एक अपाची मोटर साईकिल , 09 मोबाईल सेट।
गिरफतार अभियुक्त :-
- अस्थावां थाना इलाके के चूलिहारी निवासी आजाद प्रसाद का पुत्र नवीन कुमार व. तीन विधि-विरुद्ध बालक ।
छापेमारी टीम सदर डीएसपी डॉ० मा० शिब्ली नोमानी , थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह व् पुलिस के जवान शामिल थे |
बाइट।डॉ सिबली नोमानी डीएसपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




