भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद, निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी

SHARE:


रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय


बिहार में बीते कई सालों से शराबबंदी कानून लागू है और इस शराबबंदी कानून के अनुपालन के लिए राज्य सरकार ने थाना की पुलिस एवं मद्य निषेध उत्पाद विभाग को शक्तियां दी है।लेकिन शराब माफिया शराब परोसने से बाज नहीं आ रहे।हर रोज कहीं न कहीं से शराब मिल ही जा रही है।ताजा मामला लखीसराय का है।जहां उत्पाद पुलिस ने उत्पाद निरीक्षक राकेश कुमार प्रकाश के नेतृत्व में हलसी थाना क्षेत्र के घोंगसा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है।साथ ही एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया।ऐसा लगता है कि शराब माफिया नए साल के जश्न को पूरी तरह शराब में डुबोने की तैयारी कर खेप मंगाया था।लेकिन उत्पाद पुलिस को मिली गुप्त सूचना और त्वरित कार्यवाही ने धंधेबाज के मंसूबे पर पानी फेर दिया।और घोंगसा निवासी मुनचुन सिंह विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।छापेमारी में तस्करी के लिए लाया गया इम्पिरियर ब्लू का 108 कार्टून में कुल 1296 बोतल को बरामद किया है।जब्त शराब की कीमत लाखों में बताया जा रहा है।फिलहाल उत्पाद पुलिस टीम गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जूटी है।
बाइट – अजय शंकर सहाय,उत्पाद अधीक्षक,लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment