पटना- एक ही परिवार के तीन लोगों को घर घुसकर बदमाशों ने मार दी गोली, हालत नाजुक!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

फुलवारी शरीफ। राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है। अब तो अपराधी घर पर चढ़कर गोली मार रहे। मंगलवार की देर रात अपराधियों ने फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सबजपुरा बीएमपी 16 के समीप एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधी मंटू शर्मा के घर पर चढ़कर उन्हें, उनके भाई छोटे व उनके पिता को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। तीनों घायलों को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया

Join us on:

Leave a Comment