धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
एक बार फिर सुर्खियों में आये लालू के लाल तेजप्रताप यादव
अबकी बार एक पत्रकार आया तेजप्रताप के निशाने पर
मंत्री तेजप्रताप यादव के IT टीम ने न्यूज चैनल से मांगे 2 लाख,
फिर दी धमकी, पत्रकार ने पकड़ी दयाल थाने में तेजप्रताप के आईटी टीम के खिलाफ दिया आवेदन
लालू यादव के बड़े लाल यानी तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए है, आरोप पैसे लेने के लगे और मामला मोतिहारी से जुड़ा है। दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे व बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव के IT टीम के खिलाफ पकड़ी दयाल थाना में एक पत्रकार के ओर से आवेदन दिया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है उसके द्वारा यूट्यूब न्यूज चैनल पर मंत्री तेजप्रताप यादव के द्वारा पटना के सड़क पर देर रात में कंबल वितरण करते हुए न्यूज दिखाया गया था। उस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल के यूट्यूब चैनल के द्वारा जारी किया गया था। 7 दिसंबर को LR Vlog नाम कंपनी के ओर से कॉपीराइट स्ट्राइक भेजा गया। स्ट्राइक भेजने वाले का नाम तेजप्रताप यादव है, जो बिहार सरकार के मंत्री हैं। पत्रकार को 11 दिसंबर को 7050568409 से फोन किया गया और फोन करने वाले शख्स ने खुद को तेजप्रताप यादव के IT टीम का सदस्य बताया। 12 दिसंबर को उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मंत्री तेज प्रताप यादव के IT हेड राजीव रंजन से बात करने को कहा। जब पत्रकार ने फोन पर बात किया तो राजीव रंजन ने 2 लाख रुपए की मांग की। राजीव रंजन ने ये राशि तेजप्रताप यादव के कंपनी LR VLOG के खाते में भेजने को कहा। जब पत्रकार के ओर इतनी बड़ी राशि भेजने में असमर्थता जाहिर करते हुए मंत्री तेज प्रताप यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से शिकायत करने की बात कही गई तो फोन कट कर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया की जान से मारने की धमकी देते हो, तुम पर केस करेंगे। इस पूरे मामले का कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट भी सामने आया है, जिसमे पूरी बातचीत रिकॉर्ड है।
तेज प्रताप यादव के IT टीम के खिलाफ थाना में आवेदन देने वाले पत्रकार का नाम प्रकाश राज है जो एक निजी न्यूज चैनल में कार्य करते है।
पुलिस ने इस मामले में आवेदन रिसीव कर छानबीन में जुटी है।
बाइट :—– प्रकाश सिंह पत्रकार
संलग्न एफआईआर का आवेदन ,,कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य ।




