आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग,व्यवसाई समेत दो जख्मी जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना v/(o-भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग हुई जिसमें दो लोग घायल हो गये हैं । हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुकानदार समेत दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मियों में पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी अयोध्या साह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद साह एवं उसी गांव के निवासी राजकुमार साह का 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह उर्फ रजनी है। इसमें विनोद साह पेसे से व्यवसाई हैं एवं नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो में उनका छड़ का दुकान है।




