बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने महिला को नोच नोच कर मार डाला!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी हृदय विदारक खबर सामने आई है, आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोच नोच कर मार डाला!
मामला बछवाड़ा थानाक्षेत्र से सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घास काटने गाँव के बहियार में गई थीं जहाँ आवारा कुत्ते ने उसे घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया,
कुत्तों ने महिला को नोच नोच कर उसके शरीर को छिन्न भिन्न कर दिया!
महिला के पुत्र लक्ष्मण साह ने बताया कि शांति देवी आज बहियार में घास लाने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान कुत्ते की झुंड ने हमला कर दिया और उसे नोच खसोट कर मार डाला. की उसकी चीख सुनकर जबतक लोग पहुँचे महिला की मौत हो चुकी थी और शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची बछवारा थाने के पुलिस को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा, लोगों ने जमकर हंगामा किया!
उल्लेखनीय है की आवारा कुत्तों ने जिले में आतंक मचा रखा है, कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं, बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रही है. आक्रोशित लोग शव उठाने से पहले वरीय पदाधिकारीयों पूर्ण आश्वासन की माँग कर रहे थे.
बाइट – लक्ष्मण साह – पुत्र
बाइट- ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment