रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी
मोतिहारी में हुए दो दो सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन
संग्रामपुर थाना क्षेत्र में हुए लड़की के कथित अपहरण ,दुराचार ओर हत्या मामला निकला ऑनर किलिंग का
बाप ही निकला बेटी का हत्यारा
बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद लड़की ने कर ली थी आत्महत्या
फिर बाप ने गांव के चार लड़कों को फंसाने के लिए अपनी ही बेटी का गर्दन काट फेंका था सरेह में
फिर गाँव के चार युवकों के नाम दर्ज करवाया था प्राथमिकी
बाद में पुलिस के टेक्निकल आधार पर जांच के बाद बाप को किया गिरफ्तार
हत्यारे बाप से पुलिस कर रही है पूछताछ
वही एक दिसंबर को हुए मूक बधिर लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की मोतिहारी एसपी ने की पुश्टि
सामूहिक दुष्कर्म मामले में संग्रामपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी ओर दूसरे साथी के नाम का किया खुलासा
मामले को लेकर गांव के मुखिया और सरपंच पर मामले की लीपापोती करने के आरोप में होगी कारवाही,मोतिहारी पुलिस ने पिछले चार दिनों में हुए दो दो जघन्य हत्याकांडों का पर्दाफाश कर दिया है जहां उसने एक दिसंबर को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे हुए एक मूक बधिर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त मंजीत मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही इसी थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य जघन्य कानंद जिसमे आरोप था कि एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद शराब कारोबारियों ने एक लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी है ,,,का भी सनसनीखेज खुलासा किया है ।जी हां ,,आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि जिस पिता ने अपनी बेटी की हत्या और बलात्कार का आरोप गाँव के ही चार युवकों पर लगाया था वो पूरी तरह से झूठा निकला और बाप ही अपनी बेटी का हत्यारा निकला ।मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय कक्ष में इस कांड का पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया कि जिस बाप ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या किया था वही बाप उसका कातिल निकला और बाप के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया ।दरअसल मोतिहारी के संग्रामपुर में इसी पांच दिसंबर को संग्रामपुर के पंचभिड़वा गाँव मे एक नवालिक लड़की का शव क्षत विक्षत हालात में मिला था और उसका गर्दन रेता हुआ था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे ,लेकिन जिस जगह पर लड़की का शव मिला था वहां कोई खून का निशान नही था ।बाद में लड़की के पिता बिहारी महतो ने संग्रामपुर थाना को लिखित आवेदन दिया था कि गाँव के ही चार लड़के जो कि शराब का कारोबार करते है उन्होंने ही उसकी लड़की के साथ ये जघन्य कांड किया है और बलात्कार के बाद उसकी हत्या की है ।मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर मामले का त्वरित उद्भेदन करने का निर्देश दिया था जिसके बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बैज्ञानिक तरीके से इसकी सूक्ष्म जांच की और डॉग एसवाईड ओर एसएफएल की टीम की मदद ली और पाया कि लड़की का हत्यारा कोई और नही बल्कि उसका बाप ही है ।फिर क्या था जब पुलिस ने बिहारी महतो से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का सफल उद्भेदन हो गया ।यहां हैम आपको ये बता दें कि उक्त मामले का उद्भेदन मोतिहारी पुलिस ने मात्र एक निशान यानी लड़की के माथे पर लगे भूसे से की और भूसे से आगे बढ़ी ये तहकीकात असली अपराधी तक पहुंच गई । मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने बताया कि चुकी बिहारी महतो की लड़की का प्रेम प्रसंग गाँव के ही एक लड़के के साथ चल रहा था ,और लड़की के बाप ने अपनी बेटी को उस लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था ,जिसके बाद लड़की ने लोक लाज से आत्महत्या कर ली ।बाद में लड़की के पिता ने अपनी पुरानी दुश्मनी को साधने के लिए गाँव के चारो लड़को को फंसा दिया ,जैसा की लड़की के बाप ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को बताया है ।हालांकि हत्या कब और कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा ।
बाइट :—– डॉ कुमार आशीष एसपी मोतिहारी ।(बाप ने बेटी हत्या)
मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट




