दिव्यांग नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

दिव्यांग नाबालिंग से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा। पुलिस एक आरोपी को किया गिरफ्तार। एक अब भी फरार। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दिसम्बर को हुई थी घटना। पूर्वी चम्पारण के संग्रामपुर में नाबालिंग दिव्यांग के साथ हुए सामूहिक का खुलासा पुलिस ने किया है। घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा फरार है। घटना के सामने आने के महज 48 घन्टे के अन्दर पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही है। घटना एक दिसम्बर की रात घटित हुई थी। जब नाबालिंग पडोस के घर में टीवी देख रही थी,कि पडोस के ही दो युवक उसे उठा ले गये और घर के बगल में बांसवारी में शराब पिला कर दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड कर भाग गये थे। मामले में संग्रामपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खडे हुए थे। पीडित परिवार संग्रामपुर थाना शिकायत करने गयी तो पुलिस ने बगैर मेडिकल जांच कराये मोतिहारी जाने और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा था। गरीबी से जुझते परिवार मोतिहारी जाने में सक्षम नहीं सका। इस मामले में गांव के लोगों ने पंचायत के सहारे मामले को निपटाना भी चाहा। जब पंचायत में मामला सुलझ नहीं सका तो बात खुलकर चर्चा में आ गयी और फिर वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी हो सकी। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टास्क टीम का गठन किया। टीम ने फरार हुए दोनों मनचले युवकों में एक को जानकारी के महज 48 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मुकबधिर नाबालिंग के साथ गांव के ही गो युवकों ने सामूहिक रुप से दूष्कर्म किया था। जिसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने घटना की पूरी जानकारी दिया है। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार मंजीत मिश्रा के बयान पर गटना की पुष्टि हुई है। फरार अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।
BYTE :__कुमार आशीष,एसपी

Join us on:

Leave a Comment