प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर पासवान ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विलियम जैकब की रिपोर्ट

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष -सह- प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर पासवान अपने आवासीय कार्यालय में अपने घर के मुख्य द्वार पर पार्टी का झंडा लगाते हुए एवं पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश दास जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक पासवान राम सागर मेघलाल तूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा जिला परिषद के उप प्रधान कामेश्वर पासवान ने कहा कि भाजपा आज 41 वर्षों की पार्टी है, इससे पहले जनसंघ के माध्यम से संगठन संचालित था। शून्य से शिखर पर पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई महापुरुषों ने अपना त्याग और बलिदान दिया है, जिसका उदाहरण आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी देश की सेवा जनता की सेवा, गांव की सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करते हुए आज शून्य से शिखर तक भारतीय जनता पार्टी पहुंचने का काम किया है ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का मुझे गर्व है। मेरे कण कण में भाजपा रंग-रंग में भाजपा तन मन और हृदय में भाजपा है,और मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन धन से लगा हुआ हूं।

Leave a Comment

और पढ़ें