मोहनिया के मछली मंडी से छह ग्राम हेरोइन के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मछली मंडी से छह ग्राम हेरोइन के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने की है। मोहनिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शहर के मछली मंडी के समीप हेरोइन का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोहनिय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां छह ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए दोनों को थाने लाया गया। जहां उक्त दोनों के खिलाफ पुलिस ने हेरोइन बेचने खरीदने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकली जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गये लोगों मोहनिया के वार्ड चार डड़वा निवासी स्वर्गीय सुधु राम के 58 वर्षीय पुत्र रामदुलार एवं मल्लाह टोली निवासी अशनु चौधरी के पुत्र मोहन चौधरी बताये जाते हैं। इसकी जानकारी मोहनिया थानाध्यक्ष ललन कुमार ने दिया।

Join us on:

Leave a Comment