58 दिन बाद कार्यालय पहुँचे जगदा बाबू, उपमुख्यमंत्री ने की अगुआनी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

आरजेडी से नाराज बताए जा रहे जगदानंद सिंह आज आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद जगदा बाबू की नाराजगी दूर हो गई. करीब 58 दिन के बाद आरजेडी दफ्तर जगदानंद सिंह तेजस्वी यादव के साथ पहुंचे। तेजस्वी अपनी गाड़ी से खुद जगदानंद सिंह को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं और इसी के साथ आरजेडी की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

आपको बता दें कि, पिछले 58 दिनों से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से नाराज चल रहे थे. बताया जा रहा था कि सरकार से उनके बेटे के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज चल रहे थे. इस बीच उनके इस्तीफे की खबर भी खूब चर्चा में रही. लालू प्रसाद यादव सिंगापुर रवाना होने से पहले आखिर अपने जगदानंद सिंह को उन्होंने मना ही दिया और यही कारण है कि 58 दिन के बाद तकरीबन 2 महीने के बाद आज एक बार फिर जगदानंद सिंह अपने प्रदेश कार्यालय एवं बंदोबस्ती कार्य की समीक्षा की

Join us on:

Leave a Comment