नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी पर बृहस्पतिवार की शाम नवादा डीएम यशपाल मीणा एवं नवादा एसपी धूरत सायली सावलाराम ने निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के मौके पर एसडीओ चंद्रशेखर आजाद एवं बीडीओ प्रेम सागर मिश्र मौजूद थे।डीएम ने मद्दनिषेध को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि झारखण्ड की ओर से आने वाली छोटी एवं बड़ी वाहनों का सघन जांच किया जाए।जिससे की जहरीली शराब का खेंप बिहार में प्रवेश न कर सके।जांच के दौरान किसी भी यात्री वाहन को ट्रैफिक से निकालने के लिए एसडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के मौके पर रहे उत्पाद एएसआई अजय पासवान ने पदाधिकारियों को बताया कि झारखण्ड की ओर से आने वाली सभी वाहनों की सघन जांच की जाती है।




