मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम से रेलवे की चुराई संपत्ति जब्त, दो हिरासत में

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम से रेलवे की चुराई संपत्ति जप्त…

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर स्थित एक सप्ताह पहले आरपीएफ ने एक बर्तन दुकान और उसके गोदाम में छापेमारी की ।इस दौरान मनोहर शाह के दो मंजिला मकान से रेल का चक्का समेत भारी मात्रा में रेलवे से चुराई गई सामान बरामद की गई है ।मनोहर बर्तन के व्यवसाय के अलावा कबाड़ का धंधा भी अपने घर से ही करता है। फिलहाल आरपीएफ उसके घर सहित अन्य ठिकानों की तलाशी ली। इस छापेमारी में आरपीएफ के अलावा पटना से आई एक स्पेशल टीम के अलावा सदर थाने के पुलिस मौजूद थी। आरोपित मनोहर छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया। लेकिन उसके मैनेजर और केयरटेकर को आरपीएफ ने हिरासत में लिया । उसे गहनता से पूछताछ की गई। छापेमारी को पहुंची आरपीएफ की टीम गोदाम में रेल पहिया देखकर चौक गए। इस संबंध में जांच करने पर पता लगा है कि यह बरौनी से चोरी किया गया समान है। जिसे मनोहर ने किसी से खरीदा था। बताया जा रहा है बरौनी के गरहारा रेलवे यार्ड से चोरी हुए 16 रेल इंजन के सभी पार्ट्स पुर्जे खपाने वाले मनोहर शाह फरार है । आपको बता दें कि बरौनी के पास गरहारा रेलवे यार्ड में खड़ा इंजन लगाया जाता है जहां से चोरों का एक गिरोह रेल इंजन में लगे तांबे का वायर और एलमुनियम के पार्ट्स को चोरी कर जिले के विभिन्न स्क्रैप कारोबारी के हाथों बेच दिया करता था इसका खुलासा होने पर रेल पुलिस ने चोरी की एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी रेल पुलिस ने गरहरा के आसपास के इलाकों से तीन चोर को पकड़ा इस गिरोह के सरगना चंदन से पूछताछ के आधार पर मुजफ्फरपुर के प्रभात नगर कॉलोनी में मनोहर लाल शाह के स्क्रैप गोदाम पर छापेमारी की गई और वहां से चोरी हुए 13 बोरा रेलवे इंजन पार्ट्स बरामद किए गए

Join us on:

Leave a Comment