रिपोर्ट – अमित कुमार
सिगरेट का छल्ला फूंकने पर चल गई गोली,गोली लगने से एक जख्मी,जब्कि मारपीट में पाँच घायल।। पटनासिटी, राजधानी पटना में आये दिन अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है।ज्यादातर घटनायें मामूली बिबाद में ही अंजाम दिया जा रहा है।कुछ ऐसा ही मामला पटनासिटी के दिदारगंज क्षेत्र से आया है।ताज़ा मामला दिदारगंज थाना क्षेत्र के हिरानन्दपुर की है जहां एक मामूली सी बात को लेकर दो पक्षो में गोलियां चलने और मारपीट की बाते सामने आई है।हुआ यो की दोनो पक्षो में से एक पक्ष ने सिगरेट पीकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति के मुंह पर सिगरेट का छल्ला फूंका जिसके बाद ही बिबाद बढ़ता चला गया और इसके बाद नौबत यहाँ तक आ गयी की दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी।दोनो पक्ष के लोगो ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।हलाकि इस मामले में दोनो पक्ष से 6 लोग घायल बताए जा रहे है जिसमे विश्वनाथ नामक व्यक्ति को गोली लगने की भी बात सामने आई है जिन्हें इलाज़ हेतू अस्पताल भेजा गया है बही दूसरी तरफ सन्नी संजय सहित पाँच लोग लाठी डंडे से मारपीट में घायल हो गए है जिन्हें इलाज़ हेतू अस्पताल भेजा गया है।बही मामले में घायल लोगो का कहना है कि सिगरेट का धुआं मुह पर छोड़ने को लेकर बिबाद बढ़ गया जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर तोबड़तोड़ हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया ओर फिर लाठी डंडों से पिट कर घायल कर दिया।।हलाकि घटना की सूचना स्थानीय दिदारगंज थाना की पुलिस को दे दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने घायलों को इलाज़ हेतू अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में लग गयी है।हलाकि घटना का कारण मामूली बिबाद बताया जा रहा है।




