कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी का पद प्रभार में चल रहा था। कैमूर जिला के डीटीओ का प्रभार विगत कई महीनों पूर्व कैमूर से तबादले होकर रोहतास के डीटीओ बने रामबाबू के पास था। रामबाबू के पास रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावे कैमूर जिला परिवहन पदाधिकारी का पद भी प्रभार में था। जिसके बाद सरकार स्तर से कैमूर जिला परिवहन पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है। इस बार कैमूर जिले के नये जिला परिवहन पदाधिकारी चंदन चौहान को बनाया गया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया गया है। बताया जाता है कि चंदन चौहान इससे पहले चंदन चौहान मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जिला ग्रामीण अभिकरण के पद पर तैनात थे।




