बेगूसराय- शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर तस्कर को छुड़ाया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया। इससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला वार्ड नंबर 8 में शराब और तारी की बिक्री की जाती है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डोरा पासवान और प्रेम कुमार को 15 लीटर तारी के साथ गिरफ्तार किया और आरोपी को लेकर जैसे ही चलने लगा तभी गांव के लोगों ने ईट पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद प्रेम कुमार पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया जबकि पुलिस ने डोरा पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम की पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पुलिस वाहन के शीशे टूटे हुए हैं । फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment