लाइफ स्टाइल से जुड़ी हुई है डायबिटीज बीमारी- IMA

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर मोहनिया के होटल कमला बिहार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कैमूर शाखा द्वारा ‘ टाइप 2 डायबिटीज के शुरूआती लक्षण एवं उपचार ‘ विषय पर एक सीएमइ का आयोजन किया गया। इस सीएमइ मे कैमूर जिले के सभी प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध फिजीशियन डाॅ अविनाश कुमार सिंह थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए कैमूर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लोकनाथ तिवारी ने किया । कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण आईएमए कैमूर के सचिव डॉ संतोष कुमार सिंह ने किया । धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में बताया गया कि डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई बीमारी है। इसमें व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर इसे पचाने में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाता है। इसमें इंसुलिन की एक बड़ी भूमिका होती है। ये हमारे शरीर में बनने वाला एक हॉर्मोन है जो, हमारे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज में या तो हमारे शरीर में इंसुलिन बनता ही नहीं है या हमारे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति संवेदनशील नहीं रह जातीं और शुगर उनमें स्‍टोर न होकर खून में मौजूद रहती है। इस तरीके से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता जाता है और ये डाबिटीज का कारण बनता है। कार्यक्रम मे उपस्थित चिकित्सकों मे प्रमुख रूप से डाॅ विनोद शंकर सिंह, डॉ बदरूद्दीन, डाॅ एस के मांझी , डाॅ पारसनाथ सिंह , डाॅ बालमुकुन्द सिह , डाॅ संजय कुमार , डाॅ अरविंद द्विवेदी , डाॅ माहताब , डाॅ विंध्याचल सिंह , डाॅ बाल्मिकी , डाॅ रीता कुमारी , डाॅ अरविंद कुमार , डाॅ आकांक्षा पाण्डेय इत्यादि पचास से अधिक चिकित्सक मौजूद रहे ।

Join us on:

Leave a Comment