प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़ा के भागने के बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है। बताया जाता है कि कुसमहौत गांव में रविवार की शाम गांव के ही एक लड़की को सुरेश कुमार का भतीजा लेकर फरार हो गया है। इसके बाद लड़की के परिजनों और गांव वालों ने लड़के वालों को 1 सप्ताह में लड़की को खोज कर देने की बात कही थी। आरोप है कि आज लड़के का चाचा सुरेश कुमार प्रेमी जोड़े को खोजबीन कर घर लौट रहा था तभी दोपहर में लड़की के परिजनों ने सुरेश कुमार की बांस बल्ला से बेरहमी से पिटाई कर दी, घायल अवस्था में सुरेश कुमार को बेगूसराय अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 3 साल से लड़का लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी के बाद लड़के की शादी भी कर दी गई इसके बावजूद लड़की लड़का को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था और रविवार को लड़का लड़की दोनों फरार हो गया है। उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन लड़की के परिजनों ने 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था और इसी बीच लड़के के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




