गांवों के विकास के लिए विकास ने कई गांवों का किया निरीक्षण!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को कैमूर जिले भभुआ प्रखंड के मिव पंचायत के शिवपुर, सेमरिया, धर्मपुरा, धारवार, नई बस्ती आदि गांव का निरिक्षण जिला परिषद सदस्य कैमूर विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य ने बताया कि सरकार के द्वारा 15 वां वित्त और षष्टम मद से ली जाने वाली योजना का चयन करना है जिसमे गांव में जनता से मिल कर समस्या से अवगत हो रहे है ताकि जो राशि खर्च करनी है वो जरूरमंदो के बीच की जा सके। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। मैं यह करके दिखाऊंगा कि मेरे क्षेत्र मे जितना गांव है उनमे ज्यादा से ज्यादा विकास हो।
यही नहीं विकास ने कहा कि अपने जिला परिषद क्षेत्र के विकास बयार बहा दूंगा ताकि आनेवाली जनता सदियों याद रखेगी.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें