कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सुवरा नदी तट पर श्मशान तक रास्ता नहीं होने को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भभुआ चैनपुर मार्ग को किया जाम
जिले के भभुआ शहर के सुवरा नदी तट पर श्मशान तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने से अक्रोशित ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियो ने भभुआ चैनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जिससे दो घंटे तक रोड पर आवागम बाधित रहा। बताते चलें कि भभुआ शहर के वार्ड 8 के घुरहू मूसहर जिनकी उम्र 42 साल है के शव को लेकर सुवरा नदी के पास स्थित श्मशान में जलाने के लिए जब परिजन जा रहे थे तो नदी में जाने के लिए रास्ता अवरुद्ध दिखा। जिससे वह नदी के शमशान तक नहीं पहुंच पा रहे थे। अंत में उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय समाजसेवी को दिया, जहां समाजसेवी पहुंचे तो शमसान तक जाने के रास्ते में हुवे कटाव को देखकर बीच सड़क पर ही शव रखवा कर भभुआ चैनपुर पथ को सुवरा नदी के पास जाम कर दिया। इस जाम में एंबुलेंस सहित कई वाहन जहां तहां फस गया । फिलहाल सड़क दो घंटे से जाम है। शव को सड़क पर रख जाम करने की सूचना पर पहुंचे भभुआ थाना प्रभारी लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किए लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे । दरअसल सुवरा नदी पर सड़क से जाने के लिए निजी किसान का खेत पड़ता है । जहां खेती में खेत के उपयोग होने के कारण वहां पर कटाव कर दिया गया था। जिससे नदी तट पर जाना उस कटाव से होकर मुश्किल हो गया, जिस कारण ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर उसका निदान निकालने का जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे थे।
इस संबंध मे निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष भभुआ जैनेंद्र आर्य उर्फ जॉनी बताते हैं की भभुआ शहर के सुवरा नदी के पास लगभग 40 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट बनाया गया था जो अब पूरी तरह बदहाल है। वहीं पर भभुआ क्षेत्र के जितने भी गरीब लोग हैं और जो बनारस जाने में सक्षम नहीं होते हैं उनके चिताओं को जलाया जाता है ।




