संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर
Sc-st एवं लड़कियों का सामान्य पाठ्यक्रम में सभी प्रकार के शुल्क माफी की योजना धरातल पर लागू करने समेत कई सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले छात्र तीसरे दिन शनिवार को भी धरना दिया इस दौरान छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में कुलपति का पुतला फूंका। इस बीच छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एआईएसएफ छात्र हित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन कर रही हैं उनकी मांग है कि कुलपति विश्वविद्यालय में बैठे और यहां से कार्य का संचालन करे। जिला अध्यक्ष महिपाल ओझा ने बताया कि हम लोगों की 23 सूत्री मांगे हैं जिसे लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है कुलपति विश्वविद्यालय नहीं आते और बाहर से विश्वविद्यालय का संचालन करते हैं जिससे छात्रों को काफी परेशानी होती है और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गई है जब तक कुलपति यहां नहीं आएंगे हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा चाहे पूरा साल ही आंदोलन करना क्यों ना पड़े




