निवर्तमान विधायक अनिल सहनी ने कहा, मैंने आवाज़ बुलंद किया तो सीबीआई ने मुझे फंसाया!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में निवर्तमान कुढ़नी विधायक डॉ अनिल सहनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा की एलटीसी घोटाला का हमने आवाज़ उठाया तो हमें ही CBI ने इसे फंसाकर निचली अदालत से फैसला करवा दिया, जिसे हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया है इसमें हाई कोर्ट जैसा फैसला दे, डॉ सहनी संवादताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की पहले CBI कांग्रेस का तोता हुआ करती थी, जब से BJP की सरकार आई उसकी तोता हो गई, एलटीसी घोटाले को लेकर कहा की एक रुपया उनके खाते में नहीं आया, डॉ अनिल सहनी मिडिया से बात करते कहा की भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार वो मुखर हो विरोध करते रहे है और करते रहेंगे,

बाइट डॉ अनिल सहनी निवर्तमान कुढ़नी विधायक वो पूर्व राज्य सभा सांसद

Join us on:

Leave a Comment