औरंगाबाद में खरना की तैयारी में जूटे छठ व्रती!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद आज लोक आस्था के महापर्व छठ का दुसरा दिन है और सभी व्रती खरना का प्रसाद बनाने की तैयारीयों में जुटे हैं । सुर्यनगरी देव में भी छठव्रतियों द्वारा खरना किया जा रहा है । जगह जगह पर मिट्टी के चुल्हे पर आम की लकड़ी की आग से पीतल के पात्र में गुड़ और दुध से मिश्रित खीर बनता दिखाई पड़ रहा है । इसी प्रसाद को ग्रहण कर व्रती तीन दिनो का निर्जला उपवास रखेगी । गौरतलब है कि औरंगाबाद के सुर्यनगरी देव में खरना का विशेष महत्व है तभी 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्वालु यहां पहुंचते हैं और भगवान सुर्य की उपासना करते हैं ।

Join us on:

Leave a Comment