पूर्व विधायक बोगो सिंह ने किया छठ सामग्रीयों का वितरण!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय मटिहानी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने 20 वर्षों से मानवता का मिसाल समाज सेवा के क्षेत्र में पेश कर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय नहाए खाए के साथ आज से शुरू हो गया है। ऐसे में गरीब और असहाय लोगों को छठ महापर्व में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सहयोग करने की शुरुआत भी आज से हो गई है। इसी कड़ी में मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपने आवास पर छठ व्रती महिलाओं के बीच सहयोग के तौर पर 5 किलो गेंहू, दो नारियल और 1 केतारी का वितरण किया है। पूर्व विधायक 20 बर्ष अधिक से अपने मां के हाथों से महिलाओं को छठ पूजा करने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सहयोग करते आए हैं और आज भी सैकड़ों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं के बीच सामग्री का वितरण किया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि सदियों से सामर्थ के हिसाब से सहयोग करने की परंपरा चली आ रही है उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए वो लगातार छठ व्रतियों को सहयोग करते आए हैं और जब तक जिंदा रहेंगे तब तक बेटा भाई बनकर छठ व्रतियों को सहयोग करते रहेंगे।
बाईट- बोगो सिंह, पूर्व विधायक जदयू

Join us on:

Leave a Comment