कैमूर – भगवान चित्रगुप्त की पूजा में उमड़े श्रद्धालु!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भगवान चित्रगुप्त की हुई पूजा अर्चना

गुरुवार को भभुआ व मोहनिया समेत जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इस दौरान पंडित विनोद शंकर पांडेय ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मदेव की संतान हैं। वह ज्ञान के देवता हैं। भगवान चित्रगुप्त को यमराज का सहायक देव माना जाता है। यमलोक के राजा यमराज कर्मो के आधार पर जीव को दंड या मुक्ति देने में कोई समस्या न हो, इसके लिए चित्रगुप्त भगवान हर व्यक्ति के कर्मो का लेखा-जोखा लिखकर, यमदेव के कार्यों में सहायता प्रदान करते हैं। चित्रगुप्तजी का जन्म ब्रह्मदेव के अंश से न होकर संपूर्ण काया से हुआ था इसलिए चित्रगुप्त जी को कायस्थ कहा गया.

Join us on:

Leave a Comment