मोकामा नगर परिषद में युद्ध स्तर पर चल रहा छठ घाट निर्माण का काम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट

युद्ध स्तर पर चल रहे विभिन्न छठ घाटो की तैयारी का नगर प्रशासक द्वारा किया गया निरीक्षण :: छठ महापर्व बिहारवासियो के लिए एक महान पावन पर्व है, इसके पूर्व मोकामा नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत गंगा किनारे छठ घाट की साफ सफाई एवं घाटो का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा पंचगछिया घाट, इमलिया घाट, चिंतामणीचक घाट, मोकामाघाट इत्यादि का निरीक्षण किया गया, वहां उपस्थित लोगों के द्वारा भी चर्चा हुई कि किस तरह घाटो का निर्माण तथा पहुंच पथ सुगम बनाया जाए ।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बताया कि नगर परिषद के सभी घाटो को खतरनाक घाट मानते हुए तैयारी की जा रही है। मोकामाघाट के पहुंच पथ की स्थिति दयनीय थी जिसे JCB, मोटर पंप तथा रास्ते मे मिट्टी भराई कर सुगम बना दिया गया है, वही तपस्वी स्थान तथा महादेव स्थान घाट पर भी मिट्टी बोरे मे डाल कर रखवाया जा रहा है, बैरिकेटिंग का कार्य भी आज से प्रारम्भ हो गया है, रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है तथा गंगा घाट किनारे स्ट्रीट लाइट की मरम्मति जोड़ो पर है।कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मोकामा वासीयों से अपील किया गया कि यह सभी पावन कार्य आमजनो के सहयोग से ही बेहतर हो सकेगा, इसके लिए सभी से सहयोग अपेक्षित है।नगर परिषद की इस तत्परता से सभी लोग खुश दिखे और आभार प्रकट किए। मौके पर महेश सिंह, अभिषेक कुमार, विभाकर सिंह, नगर परिषद टीम आदि उपस्थित दिखे।

Join us on:

Leave a Comment