रवि शंकर शर्मा :-
उपचुनाव को लेकर डीएम एसएसपी का मोकामा दौरा
उपचुनाव को लेकर पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो ने मंगलवार को मोकामा दौरा किया,
मुख्य रूप से दोनों पदाधिकारियों का ये संयुक्त दौरा विधि व्यवस्था को लेकर था,
दोनों पदाधिकारीयों ने अनुमंडल के सभी अलाधिकारीयों के साथ बैठक की और भयमुक्त तथा निष्पक्ष वातावरण में उपचुनाव कैसे सम्पन्न हो इसे लेकर अनुमंडल के अधिकारी तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारीयों से विचार विमर्श कर निर्देश जारी किये!
जारी निर्देश में बूथ से लेकर पुरे ईलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं, सेक्टर मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारीयों की तैनाती, बूथों तथा हथियारों के भौतिक सत्यापन, गाँव अथवा आवसीय क्षेत्रों से बूथ भवन तथा वहाँ तक जाने वाले रास्तों की स्थति का जायजा लेकर पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं!
और चप्पे चप्पे पर पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात करने के निर्देश दिये गये हैं, सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्र को पटना के आर्यभट्ट संस्थान में बनाया गया है, जहाँ 6 नवम्बर को गिनती होगी!
. बाइट :- डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डीएम पटना
बाइट :- मानव जीत सिंह ढिल्लो, एसएसपी, पटना




