पंकज कुमार की रिपोर्ट!
बिहार संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा जहानाबाद द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एमएलसी(MLC) केदारनाथ पांडे जी दिनांक 23 अक्टूबरके रात्रि हृदयाघात के कारण मेदांता हॉस्पिटल में निधन के उपरांत संघ के संरक्षक डॉ एसके सुनील के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन वेंकटेश संस्कृत उच्च विद्यालय जहानाबाद में आयोजित किया गया। शोक सभा के अध्यक्षता करते हुए डॉ सुनील ने कहा कि स्वर्गीय पांडे जी का स्व पांडे जी को संस्कृत शिक्षा के विकास के महान हितैषी युगपुरुष तथा शिक्षा के सुधार क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। संस्कृत शिक्षकों की आवाज तथा उनके मांगों को सदन में पहुंचाने में उनका योगदान को संस्कृत जगत नहीं भूल पाएगा तथा उनका स्थान भी कोई नहीं ले पाएगा।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी पांडे जी का अपना सच्चा मार्गदर्शन बताया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, पंडित अमरीश कुमार, आचार्य अनिल, राज किशोर शर्मा सहित सैकड़ों संस्कृत शिक्षकों उपस्थित थे।




