रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
लखीसराय। नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने शहर स्थित होटल आकाश में छापेमारी कर जाली नोट गिरोह के दो सदस्य मनीष सिंह एवं माधुरी देवी को 500 रूपए के 29 बंडल जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।वहीं उसके निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव से राहुल सिंह एवं सतीश कुमार को 29 बंडल जाली नोट व चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।हालांकि तीन अपराधी भागने में सफल रहे।फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया है।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल आकाश में जाली नोट के कारोबार करने वाले अपराध कर्मी ठहरे हुए हैं। इसी सूचना पर एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में छापेमारी की गई।जिसमें पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के तार बंगाल से जुड़े होने की बात कही। इन लोगों के पास से 29.50 लाख रुपए का जाली नोट बरामद किया है। पुलिस ने इन चारों को जेल भेज कर बाकी के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है।एसपी ने बताया कि ये सभी लोग बंगाल से जाली नोट को प्रिंट कर बिहार के कई शहरों में खपाने का काम करते थे। सभी गिरफ्तार नवादा जिले के रहने वाले हैं।
बाइट-पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




