आरा में 12 वर्षीय किशोर का अपहरण कर निर्मम हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

बिहार के आरा में एक 12 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है.इस घटना के बाद से गायब किशोर के पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था.जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों के द्वारा अपह्रत किशोर के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए बामपाली गांव के समीप आरा-बक्सर एनएच-84 फोरलेन को जाम कर दिया गया था साथ ही स्थानीय थाना पुलिस से किशोर की सकुशल बरामदगी और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे वहीं आज अपहृत किशोर का सव मिलने से और आक्रोश बढ़ गया है।.घटना जिले के गजराजगंज ओपी के हरीटोला गांव की है..मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गजराजगंज ओपी के हरीटोला गांव निवासी अशोक यादव के 12 वर्षीय पुत्र दया कुमार 13 अक्टूबर को अपने घर से बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बामपाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गया हुआ था.परीक्षा के दौरान ही दया कुमार का पड़ोस के गांव बामपाली निवासी शिवजी यादव के घर के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई.जिसके बाद से ही 12 वर्षीय दया कुमार गायब था.वही जब देर शाम किशोर घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला.जब पीड़ित परिजनों को किशोर के साथ स्कूल के पास मारपीट होने की भनक लगी तो परिजन शिवजी यादव के घर अपने बच्चे को ढूंढते हुए पहुंचे.जहां उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कल सुबह तक बच्चा आपके घर पहुंच जाएगा लेकिन आज जगजीवन हाल्ट के पास बच्चे का सव मिला जो काफी छत विछत था.मृत परिजनों की मानें तो घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा स्थानीय गजराजगंज थाना पुलिस को शिवजी यादव सहित अन्य नामजद लोगों के खिलाफ बच्चे के साथ मारपीट और गायब करने का इसकी लिखित सूचना भी दिया गया.लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई.जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने किशोर की बरामदगी के लिए बामपाली के समीप एनएच 84 फोरलेन को जाम कर दिया था ।.जबकि गजराजगंज थाना प्रभारी की माने तो एक 12 साल के बच्चे की मिसिंग होने का मामला दर्ज किया था.इस मामले में पुलिस एक बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी जो अभी पुलिस के गिरफ्त में है।जबकि आज बच्चे के सव मिलने के बाद सैकड़ों लोगों ने हंगामा सुरु कर दिया और जल्द से जल्द हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है और इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी सुरु कर दी है। बाईट/-डी एस पी (आर सदर) 
बाईट/-परिजन 
बाईट/-स्थानीय 
बाईट/-शिक्छक 
बाईट/-महिला

Join us on:

Leave a Comment