रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार !
भगवान महावीर हॉस्पिटल लछुआड़ में इस वर्ष के प्रथम दिन 2 दिनों के लिए रविवार एवं सोमवार को नेत्र पीड़ित मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन को लेकर पहला कैंप का उद्घाटन किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल के ट्रस्टी मुल्तान चंद सुराणा, सचिव महेंद्र कुमार डागा एवं कोलकाता से आए हुए गण्यमान लालचंद सेठिया, निर्मल सेठिया, धनराज डागा, नरेंद्र कुमार कोचर एवं व्यवस्थापक अनिल कुमार पाठक के द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया। जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि महावीर हॉस्पिटल में प्रत्येक वर्ष निशुल्क तीन हजार नेत्र पीड़ित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। वर्ष के अक्टूबर महीने से रजिस्ट्रेशन किए हुए मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। इस वर्ष रजिस्ट्रेशन किए हुए 300 मरीजों का अक्टूबर महीने के प्रथम दिन 2 दिन रविवार और सोमवार के कैंप में सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन कोलकाता के नेत्र सर्जन डॉ देवाशीष बसक एवं 20 मेडिकल टीम के द्वारा निशुल्क किया गया है।




