संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
डिजीटल मार्केटिंग के क्षे़त्र में कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को आय के नये स्त्रोत से समृद्ध कर रहा विंड्स ऐप: राजीव कुमार मिश्रा
मुजफ्फरपुर में विंड्स ऐप के कार्यक्रम में 150 चुनिन्दे कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
मुजफ्फरपुर। भारत में डिजीटल मार्केटिंग के क्षे़त्र को विंड्स ऐप कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं को आय के नये स्त्रोत से समृद्ध कर रहा है। सहारा इंडिया परिवार द्वारा लांच किये गये इस ऐप के माध्यम से मोबाईल उपयोगकर्ता इससे जुड़े प्रतिष्ठानों से दैनिक आवश्यकताओं के खुदरा व थोक खरीददारी, ऑनलाइन मार्केटिंग एवं विभिन्न प्रकार के विपत्रों का सहज भुगतान कर प्रत्येक माह होने वाले लक्की ड्रा के माध्यम से नकद पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं। यह बात मंडल प्रमुख राजीव कुमार मिश्रा ने सोमवार को स्थानीय माड़ीपुर स्थित होटल उर्मिला इंटरनेशनल के सभागार में आयोजित विंड्स ऐप के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से 5 हजार रुपए की खरीदारी करने वाले को विंड्स का एक कूपन प्राप्त होता है जिसे लक्की ड्रा में शामिल कर लिया जाता है। प्रत्येक माह होने वाले ड्रा में उन्हें अधिकतम 25 लाख तक का नगद ईनाम प्राप्त करने का सुअवसर रहता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये लखनऊ से आए विंड्स कलस्टर हेड मनीष धुलिया ने बताया कि विंड्स ऐप के माध्यम से डिजीटल मार्केटिंग पूरी तरह सुरक्षित है। 5 हजार रुपए का मार्केटिंग करने पर एक कूपन होने के उपरांत महीने के अंतिम दिन रात के 12 बजे के बाद ड्रा किया जाता है। जिन्हें ड्रा में राशि मिलती है, उनके मोबाइल पर विंड्स ऐप पर स्क्रैच कार्ड उपलब्ध हो जाता है। स्केच कार्ड को एस्क्रेच करने पर 100 रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार मिल सकता है। उन्होंने विंड्स ऐप से जुड़कर विंड्स पार्टनर व सीनियर कैप्टन बनने की विधि व डब्ल्यूआरपी की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अनेक सीनियर कैप्टन ने अपने अनुभव को साझा कर इसे अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बताया। कार्यक्रम में इस ऐप के माध्यम से 406 विंड्स पार्टनर को जोड़ने का कीर्तिमान बनाने वाले सीनियर कैप्टन प्रमोद कुमार को सहारा इंडिया परिवार के मंडल प्रमुख, मंडल एवं रिजनल सलाहकार, विंड्स कलस्टर हेड, विंड्स मैनेजर व सहायक कलस्टर मैनेजर ने सामूहिक रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल सलाहकार अनिल कुमार श्रीवास्तव व एसपी यादव, रीजनल सलाहकार मनोज कुमार चैधरी, आरए हसन, मुजफ्फरपुर के रीजनल मैनेजर प्रवीण सिन्हा, चम्पारण के रीजनल मैनेजर राकेश कुमार, बेतिया के रीजनल मैनेजर श्रीनिवास प्रसाद गुप्ता, मधुबनी के रीजनल मैनेजर आनन्द कुमार झा व सीतामढ़ी के रीजनल मैनेजर कुमार अभिषेक, विंड्स मैनेजर एपी श्रीवास्तव, सहायक कलस्टर मैनेजर संदीप कुमार, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार सहित मुजफ्फरपुर मंडल से जुडे़ 150 चुनिन्दे कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरम्भ मंडल प्रमुख, आगत अतिथि व संस्था के वरिष्ठगण के द्वारा भारत मां के छवि पूजन के साथ किया गया।




