ओबीसी ईबीसी को धोखा देने के आरोप में भाजपा ने सीएम, डिप्टी सीएम का पुतला फूंका!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


प्रदेश सरकार पर अति पिछड़ा समाज को धोखा देने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव के पुतला अस्पताल मोड़ के समीप फूंका।भाजपाइयों ने सरकार पर अति पिछड़ा समाजके आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कभी अति पिछड़ा का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाते हुए एवं अति पिछड़ा समाज को धोखा देते हुए धोखे से नगर निकाय के चुनाव में लोगों से खर्च करा दिया। जब हाईकोर्ट ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की बात कही तो अब सरकार को चाहिए कि जिन गरीब प्रत्याशियों का पैसा चुनाव में खर्च हुआ है। उसे लौटाया जाए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव की सरकार अति पिछड़ा समाज का विरोधी सरकार है। इस सरकार के रहते कभी अति पिछड़ा को उसका अधिकार नहीं मिल सकता है ।

बाइट सुरेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष।

Join us on:

Leave a Comment