रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
मोकामा में विधानसभा उपचुनाव कों लेकर भाजपा का मंथन जारी है, कल नेता प्रतिपक्ष ने प्रमुख नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया था और आज होटल विंध्याचल में आयोजित मंथन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से गहन विचार विमर्श किया,
वहीं श्री जायसवाल से जब ये पूछा गया की पैराशूट कैंडिडेट होगा या पार्टी का जमीनी कार्यकर्त्ता तो उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं के इच्छानुरूप ही प्रत्याशी पर फैसला लिया जायेगा!
उनसे ज़ब पूछा गया की महागठबंधन की संभावित प्रत्याशी ने जनसम्पर्क भी शुरु कर दिया है और आप अभी तक कैंडिडेट पर फैसला नहीं ले पाए हैँ जबकी चुनाव में बेहद कम वक़्त रह गया है तो उन्होंने कहा की बीजेपी ससंदीय बोर्ड शीघ्र फैसला लेगी!
वहीं महागठबंधन प्रत्याशी के सवाल पर कटाक्ष करते हुए श्री जायसवाल ने कहा की महागठबंधन में कई दल शामिल हैँ, अगर ऐसे में कोई तेजस्वी जी कों गुलदस्ता देकर प्रत्याशी बन सकता है इसका मतलब है की नितीश सिर्फ रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री रह गए हैँ.
Byte :- संजय जायसवाल




