कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने नम आँखों से दी माँ को विदाई!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला के सिकंदरा मैं
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदायी दी। विदाई के दौरान मां दुर्गा के तीनों प्रतिमाओं को एक साथ कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल बाजे के साथ जय दुर्गे के जयकारे लगाते हुए युवा थिरकते नजर आए। इस दौरान मां को विदायी देने प्रखंड मुख्यालय के जमुई रोड स्थित शिवनाथी पोखर पर लोगों का जन सैलाब उमर पाड़ा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला भी उपस्थित रही। सिकंदरा में तीन अलग-अलग जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की तीनों प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन जुलुस का शोभा यात्रा निकाली गयी। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारों से दिशायें गुंजायमान हो रही थी। वहीं नगर भ्रमण के दौरान हजारों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने घरों से बाहर निकल मां दुर्गा को खोयछा देकर विदायी दी जा रही थी। और महिला एवं बच्चियों के द्वारा मां की विदाई गीत गाई जा रही थी। विसर्जन के दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर युवा भक्त थिरकते नजर आ रहे थे। वही गगनभेदी जयकारों व अगले बरस जल्दी आने की गूंज के बीच माता की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। वही प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन काफी चौकस नजर आ रहा था। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। इस दौरान मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष आशीष कुमार, अवर निरीक्षक ज्योति प्रकाश, मकसूद खान, नवीन प्रसाद सिंह, सहायक अवर निरीक्षक लाल बाबू महतो सहित काफी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे।

Join us on:

Leave a Comment