छोटी बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट पीट कर मौत के घाट उतारा!

SHARE:

उज्ज्वल प्रिन्स की रिपोर्ट

बिहार के कटिहार में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को ग्रामीणों ने एक पेड़ से बाध कर आरोपी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
दुष्कर्म के आरोपी की पिटाई का वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला कटिहार जिला के हसनगंज थाना क्षेत्र का है।
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद सगीर ने एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन काफी उग्र हो गए।
दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीण उसके घर से पकड़ कर पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के कारण युवक अधमरा हो गया। इधर परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही आरोपी की मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की जांच में जुट गई है।

बाइट __परिजन

Join us on:

Leave a Comment