दरभंगा अशोक ठाकुर
दरभंगा: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला शख्स बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार हो गया है दरभंगा के ब्रह्मपुरी के मनीगाछी से उसे अरेस्ट कर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है आरोप है कि उसने सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर 1257 पर कॉल कर अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. साथ ही अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी थी
एसएसपी अवकाश कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मुंबई पुलिस आरोपी राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई है जहां उससे पूछताछ की जाएगी उन्होंने कहा कि मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र राकेश कुमार मिश्र को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि बुधवार शाम सादे लिबास में पुलिस राकेश के घर पहुंची थी उस समय घर का मुख्य दरवाजा बंद था पुलिस ने दरवाजा खटखटाया जिसे आरोपी राकेश ने ही खोला दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस ने राकेश के मोबाइल पर कॉल किया उस कॉल को राकेश ने रिसीव किया जिसके बाद राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी राकेश मानसिक बीमारी का शिकार है वहीं राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं
कल दोपहर में मुंबई पुलिस से हमलोगों को फोन आया था कि वहां एक हॉस्पिटल है जो अंबानी समूह के द्वारा संचालित किया जाता है उसमें दो बार धमकी भरी कॉल आई थी हॉस्पिटल को उड़ाने की उस नंबर को जब ट्रेस किया गया तो उसका लोकेशन दरभंगा पाया गया देर रात्रि में मुंबई पुलिस यहां पर आई है और उसको अरेस्ट कर अपने साथ लेकर मुंबई ले गई है इस संबंध में जो भी डिटेल है वह मुंबई पुलिस ही दे सकती है हमलोगों को सहयोग ही करना था जो मोबाइल यूज किया गया था वह राकेश कुमार का ही था
Byte,,,,अवकाश कुमार, एसएसपी, दरभंगा




