गला रेतकर युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी मे नही थम रहा है गला रेत कर हत्या करने का सिलसिला

एक बार फिर एक युवक की हुई निर्मम हत्या

गन्ना के खेत से आकाश का शव हुआ बरामद

गला रेत कर हुई है हत्या

आकाश सुबह 9 बजे मोटरसाइकिल पर निकला था घर से

पीपरा थाना के बलवा मन के समीप गन्ना के खेत से शव हुआ है बरामद।

पीपरा पुलिस जाँच मे जुटी,मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।घटना पिपरा थाना क्षेत्र के बलवा मन के समीप नहर किनारे गन्ना के खेत के पास की है। मृतक की पहचना चकनिया गांव के मदन मोहन यादव का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार हैं। घटना के संबंध में मृतक के दादा पूर्व मुखिया श्री बाबू प्रसाद यादव ने बताया कि मेरे बड़े भाई का पोता आकाश आज दिन में घर से यह कह कर निकला था कि वह गांव के पंकज से पैसा लेने के लिए जा रहा है। लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं आया, जिसके शाम के हल्ला हुआ कि बलवा मन के पास गन्ने के खेत से एक युवक का शव मिला हैं। जब देखा गया तो वह शव आकाश का ही थी। उसके बाद घर मे चीख पुकार मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज गया हैं। वही शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा हैं।

Join us on:

Leave a Comment